एसपी अजय लिंडा ने की नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने की पहल

घटनास्थल पर पहुंच कर लिया जायजा

Apr 8, 2021 - 05:09
एसपी अजय लिंडा ने की नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने की पहल

चक्रधरपुर। कल शाम में टोकलो थानांतर्गत लांजी पहाड़ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में उग्रवादियों द्वारा आगजनी किए जाने की खबर के आलोक में आज अजय लिंडा, पुलिस अधीक्षक, चाईबासा व अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, थाना प्रभारी चक्रधरपुर ,चाईबासा जिला बल और अन्य जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जंगल में पैदल चलते हुए घटनास्थल तक पहुंचे। नक्सल प्रभावित घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक, चाईबासा ने मुआयना किया तदुपरांत नजदीकी कैंप में जवानों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सड़क निर्माण लांजी निवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ! सड़क नहीं रहने के कारण जब ग्रामीण बीमार होते हैं तो उन्हें खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है! बहुत बार कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं‌। रास्ता नहीं होने कारण अभी भी सभी ग्रामीण चुआं का पानी पीने के लिए विवश हैं। यह घटना नक्सलियों के बौखलाहट को दर्शाता है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों इनके विरुद्ध लगातार ऑपरेशन किया गया जिससे इन्हें लांजी से भागना पड़ा था। यह घटना नक्सलियों के सिद्धांत और उनकी मंशा को साफ दिखाता है कि ये विकास विरोधी हैं तथा ग्रामीण जनता को खुशहाल नहीं देखना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0