केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के गया आगमन पर युवा जदयू की भव्य तैयारी

Sep 4, 2021 - 10:24
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के गया आगमन पर युवा जदयू की भव्य तैयारी

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के मंत्री के बनने के बाद पहली बार हो रहे आगमन को लेकर 32 स्थानों पर गया शहर में स्वागत के इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि युवा जदयू के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उनके स्वागत के लिए गया शहर के आजाद पार्क गेट के पास विशेष इंतजाम किया गया हैं। युवा जदयू के द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ आरसीपी सिंह के कारवां पर गुलाब की पंखुड़ी से भव्य स्वागत करने का इंतजाम किया गया है। आगे श्री सिन्हा ने बताया कि आरसीपी सिंह ने संगठन में रहते हुए सभी को बराबर का महत्व देने का काम किया। देश और राज्य में चल रही एनडीए की सरकार लगातार देश और सूबे के विकास में लगी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से सत्ता में आए तो बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इनकी मेहनत और ईमानदार कोशिश का नतीजा है कि बिहार की बेटियां और बेटे पढ़ाई के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन का विकास, पुरातात्विक स्थलों का विकास किया जा रहा है ताकि पर्यटक यहां आ सकें और बिहार की आमदनी पर्यटन से भी बढ़ सके। आरसीपी सिंह के आगमन पर उनके स्वागत को लेकर पूरा शहर पोस्टर, बैनर और होर्डिग से पट गया है। इस तरह इनके स्वागत की मूल वजह है कि केंद्र की एनडीए सरकार में आर सीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है, जो बिहार के लिए गौरव की बात है। इनके मंत्री बनने के बाद लोगों को यह आस जगी है कि बिहार में संयंत्र स्थापना की संभावनाएं बढेंगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0