कोरोना से जंग जीतने में वैष्णवी हॉस्पिटल का कार्य प्रशंसनीय, मिला वेंटिलेटर, सेवा भारती ने भेंट किया वेंटिलेटर

Oct 23, 2021 - 09:27
कोरोना से जंग जीतने में वैष्णवी हॉस्पिटल का कार्य प्रशंसनीय, मिला वेंटिलेटर, सेवा भारती ने भेंट किया वेंटिलेटर

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली सेवा भारती ने उखड़ती सांसो को थामने के लिए तुतवाड़ी मोहल्ले में स्थित वैष्णवी अस्पताल को एक वेंटीलेटर मशीन भेंट किया। भागलपुर से पधारे संतमत सत्संग आचार्य स्वामी सत्य प्रकाश जी महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक उमेश रंजन,सेवा भारती के जिला अध्यक्ष राहुल दत्ता की उपस्थिति में अस्पताल के प्रबंध निदेशक सह वार्ड पार्षद राहुल कुमार को वेंटीलेटर मशीन सौंपा गया। इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर मशीन का लोकार्पण हुआ।इस अवसर पर राहुल कुमार ने इस परहित कार्य के लिए सेवा भारती के प्रति आभार प्रकट करते हुए सेवा भारती के पदाधिकारियों को अस्पताल की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त जब यह वायरस फेफड़ों पर हमला करके सांसो को रोक रहा था तब वेंटिलेटर की जरूरत अस्पताल को पड़ी थी। परंतु अब वेंटिलेटर की सुविधा होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण की लड़ाई में वैष्णवी अस्पताल के द्वारा काफी सहयोग किया गया था। यह वेंटीलेटर वैसे अस्पतालों को दिया गया है,जिन्होंने कोरोना काल में लोगों का इलाज करने के साथ-साथ समाज की सेवा करने का भी कार्य किया है।संपूर्ण जिलेवासी तथा सेवा भारती अस्पताल के प्रति आभारी हैं।
उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में मानव सेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य करने वाले अस्पताल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार एवं चिकित्सकों को धन्यवाद दिया। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक देवेंद्र जी, विभाग सह संघचालक शिया शरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला सचिव विक्की बरनवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0