ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए तुषार कांति

Jun 19, 2024 - 09:34
ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए तुषार कांति

रांची। शहर के जाने-माने समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड-2021 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान एमवीएलए ग्लोबल अचीवर्स कॉन्फ्रेंस की ओर से दिया गया है।
एमवीएलए ट्रस्ट के संयोजक कृष्णाजी जगदाले द्वारा श्री शीट को नेशनल लेवल सोशल लीडर्स सेवा रत्न अवॉर्ड-2021 के लिए मनोनीत करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
श्री शीट ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किए जाने वाले झारखंड के संभवत पहले समाजसेवी हैं।
उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों विवेक राय, डॉ स्मिता डे, तनय शीट, तन्मय मुखर्जी, सुकृति भट्टाचार्य सहित अन्य ने बधाइयां दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0