जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं : देवेश खान

मेरी आवाज मेरी पहचान" की ओर से पौधारोपण

Aug 29, 2021 - 06:59
जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं : देवेश खान

रांची : पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ लगाने से ताजा और शुद्ध हवा मिलती हैं। उपरोक्त बातें “मेरी आवाज मेरी पहचान” के तत्वावधान में पुनदाग ओपी में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड एक्टर देवेश खान ने कही। उन्होंने जन्मदिन पर सभी को एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को पेड़ों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित और शुद्ध किया जाता है।
मौके पर पुनदाग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ों की कटाई पर सरकार को प्रतिबंध लगाना चाहिए और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। पेड़ पक्षियों और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं।
इस मौके पर शोएब उर रहमान , सामाजिक कार्यकर्ता तौसीफ खान , मुस्लिम यूथ लीग के प्रदेश अध्यक्ष इरफान खान , सिंगर कुमार गहलोत मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0