जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन,राज्यपाल एवं पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और पूर्व सीएम रघुवर दास जस्टिस शाहदेव चौक पहुंचकर जस्टिस एलपीएन शाहदेव को भावभीनी श्रद्धाजंली दी।

Jan 10, 2020 - 05:25
जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन,राज्यपाल एवं पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता और प्रखर आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आईआईएम, रांची के सामने स्थित जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस शाहदेव चौक पर पहुंचकर जस्टिस शाहदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी चौक पर माल्यार्पण करके जस्टिस शाहदेव को अपनी श्रद्धांजलि दी। रघुवर दास कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के योद्धा थे ।झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका को कभी भूला नहीं जा सकता है। रघुवर दास ने कहा की झारखंड आंदोलन को जस्टिस शाहदेव ने अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था।इसके पूर्व श्रद्धांजलि का प्रारम्भ जस्टिस शाहदेव की धर्मपत्नी प्रभा शाहदेव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जस्टिस शाह देव की ज्येष्ठ पुत्री शिल्पी सिंह देव ,पुत्र प्रतुल शाहदेव, पुत्रवधू विद्या झा शाहदेव, पौत्री शांभवी ,पौत्र शौर्य प्रताप भी उपस्थित थे।

झारखंड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने शोक संदेश में कहा की झारखंड आंदोलन में जस्टिस एलपीएन शाहदेव की अग्रणी भूमिका को नही भुलाया जा सकता है। जस्टिस रहने के बावजूद भी उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। चॉक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद समीर उरांव ने न्यायमूर्ति शाह देव को झारखंड की माटी का लाल बताया और कहा की वह झारखंड की अंतिम लड़ाई के नायक थे। मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड आंदोलन के क्रम में जब जस्टिस शाहदेव गिरफ्तार हुए तो देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी आंदोलन के क्रम में कोई पूर्व न्यायाधीश गिरफ्तार हुआ हो।

इस अवसर पर देने वालों श्रद्धांजलि झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद समीर उरांव ,रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडे, विधायक समरी लाल,मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, ट्राइबल एवम रीजनल लैंग्वेज के विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव, वयोवृद्ध आंदोलनकारी डॉ भुवनेस्वर अनुज, ललन सिंह, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य साहू , सुबोध सिंह गुड्डू, ललित ओझा, संजय जायसवाल, डॉ त्रिभुवन , राजा सिंह, सुभाष साहू, नीरज कुमार साहू, हिमांशु सिंह, निशिकांत चौबे, अमर कुमार, अजय कुमार, लाल संदीप सहदेव, भीम प्रभाकर, आकाश, गिरिराज, राहुल शाहदेव, लाल वैभव नाथ सहदेव, लाल सुजीत सहदेव, सुरजीत सिंह, प्रेम मित्तल, विपिन सहदेव, किशन अग्रवाल, पवन शर्मा, भानु प्रताप सहदेव, अंचल किंगर, हर्ष मोहन झा, एके सिंह, सुमित कुमार सिन्हा, सूरज नाथ शाहदेव, शिवपूजन पाठक,केके गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, ललन सिंह, दिलीप सिंह, मनीष सिंह , दिवाकर सहदेव, पूजा सिंह, पायल सोनी, धीरज, सुमित, संतोष श्याम आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0