जिला पदाधिकारी को मानपुर पटवाटोली में बुनकरो ने किया सम्मान समारोह

Jan 2, 2022 - 05:33
जिला पदाधिकारी को मानपुर पटवाटोली में बुनकरो ने किया सम्मान समारोह

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । श्री दुर्गा स्थान मानपुर पटवाटोली के प्रांगण में रविवार को सम्मान समारोह अभिषेक कुमार सिंह जिला पदाधिकारी गया को सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मैं जहां भी रहूंगा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा बुडको के एमडी बनाए जाने से बुनकरों का काफी सहयोग मिलेगा ETP प्लांट के माध्यम से प्रदूषण मुक्त उद्योगी क्षेत्र बनाया जाएगा गया जिला के डोभी में औद्योगिक क्षेत्र जो 17 सौ एकड़ जमीन में उद्योग का विस्तार होगा जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक बुनकरों के लिए नया मशीन एवं अत्याधुनिक मशीन लगाने का प्रस्ताव दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम नारायण पटवा, दुर्गा पटवा जाति सुधार समिति एवं आदित्य पटवा संचालन बुनकर समिति के पूर्व सचिव ने किया । समिति के उपाध्यक्ष नवरत्न पटवा सलाहकार अरुण कुमार पटवा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर से सम्मानित किया। इस मौके पर दुखन पटवा सचिव, हुलास पटवा, भुनेश्वर पटवा, फलधारी प्रसाद, भोजराज प्रसाद एवं सैकड़ों बुनकर भाई उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन तारकेश्वर नाथ बुनकर समिति पूर्व अध्यक्ष ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0