जेसीआई रांची उड़ान का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Apr 7, 2021 - 05:18
जेसीआई रांची उड़ान का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रांची। जेसीआई रांची उड़ान की ओर से बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर हेल्थ चेक अप कैंप लगाया। यह आयोजन मोराबादी में किया गया। इसमें 50 से अधिक लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया। इस कैंप में डायबिटीज, बीपी, ब्लड आदि चेकअप किया गया। यह आयोजन प्रॉमिस हेल्थ केयर सेंटर के साथ मिलकर किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक पूजा सरावगी ने सफल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जेसीआई की अध्यक्ष विनीता चितलांगिया, कविता तुलस्यान, डिंपल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थीं। यह जानकारी प्रवक्ता रोली चौधरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0