डॉ. निर्मल मिंज का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

May 6, 2021 - 07:12
डॉ. निर्मल मिंज का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने गोस्सनर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य और एनडब्लूजीईएल चर्च के प्रथम विशप रहे डॉ. निर्मल मिंज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ.मिंज झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं तथा साहित्य के संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति हमेशा प्रयासरत रहा करते थे। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म-समभाव के हिमायती डॉ. मिंज का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से स्व.मिंज की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को दुख सहने का संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0