देवघर : कम राशन मिलने से नाराज कार्डधारकों ने नगर आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज की

डीलर राजकिशोर दास पर कार्डधारकों द्वारा कम राशन देने के सम्बन्ध में नगर आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज

देवघर : कम राशन मिलने से नाराज कार्डधारकों ने नगर आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज की

देवघर : नगर निगम क्षेत्र के रोहिणी कुमरबाद के डीलर राजकिशोर दास पर कार्डधारकों द्वारा कम राशन देने के सम्बन्ध में नगर आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज किया गया है। कार्डधारकों का कहना है कि राशन सही से ना ही तोला जाता है और ना ही सही नाप से आनाज दिया जाता हैं। 30 किलों आनाज के बदले 25 किलो आनाज का ही वितरण किया जाता हैं। लॉक डाउन के दौरान भी डीलर राक्षसी रूप में दिख रहे हैं। जहां गरीबों को मदद करने की बात कही जाती हैं वही इन डीलर के द्वारा मनमानी रवैया अपनाकर गरीबों का दोहन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही गरीबों का जान जोखिम में डालकर उसके बीच आनाज का वितरण कर रहे हैं। सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करवा कर आनाज वितरण का निर्देश सभी डीलरों को दिया गया हैं लेकिन इन डीलरों को सरकारी आदेश का पालन सिर्फ कागजों पर ही अच्छा लगता हैं तभी तो इस फोटो में स्प्ष्ट दिख रहा है कि कैसे वे गरीबों को सामाजिक दूरी का पालन करवाकर आनाज वितरण किया जा रहा है। इससे स्वतः स्प्ष्ट हैं कि डीलर अपने मन मुताबिक कार्य कर रहे हैं। अब इस संबंध में नगर आयुक्त क्या कार्यवाई करता है यह तो आनेवाला समय मे ही पता चल पाएगा। फिलहाल सभी लाभुक नगर निगम क्षेत्र के रूपसागर मोहल्ले के हैं। जिसने यह लिखित शिकायत नगर आयुक्त को दिया हैं।