धनबाद- बी डी ओ सहित तीन प्रखंड कर्मी सड़क दुर्घटना में घायल

Jan 3, 2020 - 11:56
धनबाद- बी डी ओ सहित तीन प्रखंड कर्मी सड़क दुर्घटना में घायल

धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय की बीडीओ सह सीओ अस्मिता सिंह सहित प्रखंड कार्यालय के तीन कर्मचारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीओ अस्मिता सिंह, देर शाम अंचल निरीक्षक विजय कुमार की निजी वाहन से गोविंदपुर की ओर जा रही थी।पथरिया मोड़ गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बीडियो सहित अंचल निरीक्षक विजय कुमार, कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, विशेश्वर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा से ईलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच ले जाया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुचंकर मामले की छानबीन में जुटी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0