सुदीव्य सोनू के निधन के बाद CM हेमंत सोरेन के पास आए ये 5 विभाग, कांग्रेस-बीजेपी ने उठाए सवाल

रांची। पूर्व मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन के बाद उनके पास रहे विभागों की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। मंत्रिमंडल, निर्वाचन एवं समन्वय विभाग की ओर से मुख्य सचिव वंदना दादेल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Sep 20, 2026 - 17:25

अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पहले से आवंटित विभागों के साथ अब नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का कामकाज भी देखेंगे।

इस फैसले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर का कहना है कि किसी मंत्री के निधन के बाद उनके विभागों की जिम्मेदारी सामान्य तौर पर दूसरे मंत्री को दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे उपचुनाव के बाद या चुनाव से पहले किसी नए मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वहीं, बीजेपी मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में मंत्रियों के 11 पद हैं, लेकिन एक पद पहले से खाली है। मुख्यमंत्री के पास पहले ही कई विभाग हैं, ऐसे में बीजेपी का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति को मंत्री बनाकर इन विभागों की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

सुदीव्य सोनू के निधन के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इन विभागों की जिम्मेदारी आगे भी मुख्यमंत्री के पास रहती है या मंत्रिमंडल में नए चेहरे को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0