पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दादा बनने पर आचार्य चंद्रकांत व कृष्ण कांत ने दी बधाई

Apr 1, 2021 - 10:15
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दादा बनने पर आचार्य चंद्रकांत व कृष्ण कांत ने दी बधाई

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के दादा बनने पर विद्वान श्रीमद्भागवत कथा वाचक एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ आचार्यद्वय कृष्णकांत एवं चंद्रकांत ने उन्हें बधाई दी। आचार्यद्वय ने कहा कि उनकी हरिद्वार यात्रा शुभ रही तथा उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित कुमार दास को पुत्री हुई है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के हरिद्वार से लौटने के बाद उन्हें यह शुभ समाचार प्राप्त हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0