पैगाम तालीम क़ुरआन एजुकेशनल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को दी खाद्य सामग्री

May 17, 2021 - 05:28
पैगाम तालीम क़ुरआन एजुकेशनल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को दी खाद्य सामग्री

रांची: कोविड 19 महामारी को देखते हुए सामाजिक संस्था “पैगाम तालीम क़ुरआन एजुकेशनल ट्रस्ट” ने जरूरतमंदों के बीच राशन किट का वितरण किया। ट्रस्ट के पदधारियों ने गरीब व जरूरतमन्दो को प्राथमिकता देते हुए उनके बीच खाद्य सामग्री वितरित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद आजाद ने बताया कि पैग़ाम तालीम कुरान एजुकेशनल ट्रस्ट (बोकारो) का मकसद गरीब, मजदूर एवं असहाय बच्चों को शिक्षित करना है। ट्रस्ट इस दिशा में कार्य भी कर रही है। लेकिन कोविड 19 महामारी को देखते हुए ट्रस्ट के सदस्यों की एक आपातकाल बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि कोविड-19 और लाॅकडाउन को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा बोकारो और आस पास के क्षेत्र के जरूरतमन्दो के बीच राशन वितरण किया जाय। उ इसके तहत राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट के लोगों ने गांव एवं मोहल्ले के उन सभी गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का सर्वे किया, जिनकी माली हालत बहुत ही खराब है। संस्था की ओर से उन्हें मदद के तौर पर राशन किट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि एजुकेशन के साथ सामाजिक कार्यो में भी आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर हाफिज आज़ाद, साकिब अली,हाफ़ीज़ मुश्ताक़, हाफ़ीज़ हशमत, सैयद सरमदुल्लाह, क़ारी रजाउल्लाह, मेराज, मुस्तक़ीम, अब्दुस्सतार समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0