प्रकाश राम पटवा को नितीश सोशल सेना के सहयोगी के लिए सक्रिय प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी

Oct 11, 2021 - 07:18
प्रकाश राम पटवा को नितीश सोशल सेना के सहयोगी के लिए सक्रिय प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी

अमरेन्द्र कुमार
गया । डिजिटल मीडिया के दौर में मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार की डिजिटल टीम जो प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की जनता तक अपनी सारी विचारधारा, अपनी नीतियों को एवं अपने सारे योजनाओं को नीतीश सोशल सेना के द्वारा प्रस्तुत कर रही है, जो एक सरहानीय पहल है, नीतीश सोशल सेना से जुड़ने के बाद टीम द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे एक अच्छी ऊर्जा सभी जनों में आ रही है, इसी दरम्यान वजीरगंज विधानसभा निवासी प्रकाश राम पटवा को रविवार को वर्चुअल माध्यम से ई – सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रकाश राम पटवा जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने बताया कि नीतीश सोशल सेना से जुड़ कर नीतीश कुमार द्वारा न्याय के साथ विकास एवं जनहित में कल्याणकारी योजनाएं का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर नीतीश सेना पर करता रहता है। श्री पटवा ने कहा नीतीश कुमार के द्वारा सभी वर्ग धर्म महिला, पुरुष के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सोशल मीडिया पर नीतीश सोशल सेना के सहयोगी तौर पर सक्रिय रहने पर मुझे प्राप्त हुआ ।यह हर्ष की बात है । मैं आभार प्रकट करता हूं। इसी तरह कार्य कर्ता रहा हूं। और सहयोग मिलता रहे। बधाई देने वाले विनोद कुमार, पुष्पेंद्र पुष्प, अवध बिहारी, मधुसूदन राय, सुरेश राय, बजरंगी सिंह, केसर पटवा, मुन्ना पटवा, सुल्तान अहमद, राजेश प्रसाद ,शौकत अली, नीरज वर्मा ,नीरज राय राजकुमार शाह, दिग्विजय कुमार, मुनेश्वर सिंह, इत्यादि ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0