बजट स्वागतयोग्य: संजीव विजयवर्गीय

Feb 1, 2021 - 11:03
बजट स्वागतयोग्य: संजीव विजयवर्गीय


रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों (75 वर्ष के ऊपर)को कर में छूट और स्टार्ट एप्स में प्रोत्साहन राशि दिए जाने सहित कुछ अन्य घोषणाएं स्वागतयोग्य है।
आम बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लिए है । इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस बजट से भारत के अवसंरचना, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत मजबूती मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से एक रूपरेखा प्रस्तुत की है। भविष्य को देखकर यह बजट तैयार किया गया है। इसके लिए श्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0