बरही : खड़ी ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत

May 28, 2024 - 11:28
बरही : खड़ी ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही/चौपारण : जीटी रोड दनुवां घाटी में श्री अनंतपुरम साहिब खालसा पंजाबी ढाबा के सामने बरगद पेड़ के पास वाहन दुर्घटना में ट्रक संख्या UP 78CT – 3291 के चालक, उपचालक व एक अन्य व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

दयानन्द सरस्वती एएसआई

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि छर्री लोड एक ट्रक होटल के पास पहले से खड़ा था। उसी ट्रक में पीछे से ट्रक संख्या UP 78CT – 3291 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी पर सवार तीन लोग की मौत हो गई। वहीं खड़ा ट्रक घटना के बाद फरार हो गया। एएसआई दयानन्द सरस्वती और मो अलाउद्दीन ने बताया कि घटना में हुई मौत के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए थाना लाया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने पर पता चला कि पश्चिम बंगाल से रिफाइन चमड़ा लादकर यूपी जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0