बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

व्यापक जनसमर्थन से जीतेगी कांग्रेस : सुबोधकांत सहाय

Jun 6, 2024 - 11:54
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

पटना। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा के पक्ष में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी के सिन्हा लाइब्रेरी के निकट स्थित अदिति बैंक्वेट हॉल में श्री सहाय ने बूथ स्तरीय और वार्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यथोचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए बूथ और वार्ड स्तर पर जनता से संपर्क करने और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। श्री सहाय ने आमजन से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू गठबंधन की जनविरोधी नीतियों से बिहार की जनता त्रस्त हो चुकी है। इस बार चुनाव में बिहार की जनता का व्यापक समर्थन कांग्रेस व इसके सहयोगी दलों को मिलेगा। जनता नीतीश कुमार का गुरूर तोड़ेगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा, कांग्रेस नेत्री पूनम सिन्हा सहित कांग्रेस, राजद व माले के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0