बिहार में फिर एक सप्ताह (१ जून तक ) के लिए बढ़ा लॉकडाउन

सहयोगी मंत्रियों एवं पदाधिकारियों (क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप) के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।

Jun 6, 2024 - 12:39
बिहार में फिर एक सप्ताह (१ जून तक ) के लिए बढ़ा लॉकडाउन

पटना

बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यहां सरकार ने 1 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इस बार लॉकडाउन एक जून तक बढ़ाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया कि लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए मतलब एक जून 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रियों एवं पदाधिकारियों (क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप) के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद यह फैसला लिया गया।

ग़ौरतलब है कि लॉकडाउन की अवधि में संक्रमण रफ्तार में काफी कमी आई है। नए पॉजिटिव मरीज कम मिल रहे हैं।जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सारी पाबंदियां और छूट पहले की तरह लागू रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0