बुनकर नगरी पटवा टोली मानपुर में होली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मनाया:-दुखन पटवा

Mar 18, 2022 - 07:36

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । जिले के मानपुर प्रखंड स्थित बुनकर नगरी पटवा टोली में होली मिलन समारोह आयोजन दुखन पटवा बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें समाज व भाजपा पार्टी के कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर हर्षोउल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि होली हिंदुओं का महापर्व है। इस महापर्व से हमें कई शिक्षा मिलती है। यह समाज में एकता और प्रेम लाता है।यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार है जो प्राचीन समय से पुरानी पीढ़ी द्वारा मनाया जाता रहा है और प्रत्येक वर्ष नई पीढ़ी द्वारा इसका अनुकरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी, दुखन पटवा बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक, जितेंद्र पटवा, प्रदेश बुनकर प्रकोष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र सिंह , प्रीतम वर्मा, युवराज पटवा, दिलीप तांती, सुजीत कुशवाहा, मानपुर इकाई नगर मंत्री पीयूषराज अजीत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ABVP रंजीत कुमार, सनी कुमार ,सचिन कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0