भारतीय एकता कमेटी के 28 वर्ष पूरे होने पर समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

Mar 5, 2023 - 07:32
भारतीय एकता कमेटी के 28 वर्ष पूरे होने पर समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

रांची : सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने संस्था की स्थापना के 28 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। समयमान पाने वाले सभी कार्यकर्ता एकता कमेटी के साथ जुड़े रहे। मौके पर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि जमीन से जुड़े रहकर काम करने वाले ही सबसे बड़ा समाजसेवी कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि 28 वर्षों से जनता की बेहतरीन सेवा करने के लिए एकता कमेटी निरंतर जुटी है। सम्मानित होने वालों में पत्रकार बुलंद अख्तर , सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद साबिर हवारी , मोहम्मद निसार , उज्ज्वल आनंद , राजेंद्र राम , छोटू भाई , अब्दुल समद , इलियस कश्यप , मोहम्मद दानिश , अरबाज शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0