भारतीय जनता मोर्चा ने मनाई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

Jan 24, 2021 - 09:53
भारतीय जनता मोर्चा ने मनाई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

रांची। भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम महान योद्धा श्रद्धेय सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर शनिवार (23जनवरी) को पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के सच्चे सपूत, एक महान देश भक्त और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। श्री तिवारी ने बताया कि नेताजी भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने भारतवासियों को अंगरेजी हुकुमत के आगे कभी झुकना नहीं सिखाया। उन्होंने भारतीयों में भारतीयता का बोध कराकर उनमें देशभक्ति का जोश व ऊर्जा का संचार किया। वे स्वदेशानुराग और देशप्रेम से परिपूर्णता का प्रतीक थे।
श्री तिवारी ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी सुभाष चन्द्र बोस ने आई.सी.एस. की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के बाद भी अंग्रेजों की चाकरी नहीं की, बल्कि देश सेवा एवं भारत को आजाद करने में अपना तन-मन-धन लगा दिया। झारखंड से उनका गहरा नाता रहा है। वे अंतिम बार गोमो रेलवे स्टेशन पर ही देखे गये थे। इस इतिहास पुरूष की जीवन गाथा प्रत्येक भारतीय को देशभक्ति की प्रेरणा देती है।
श्री तिवारी के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में डाॅ.ओम प्रकाश पांडेय, अशोक कुमार सिन्हा, सुप्रिया सिंह, अशोक ठाकुर, दिलीप सिंह, ललन सिंह, मनीष सिंह, चन्दन सिंह, सुश्री हिमानी, रविन्द्र पटनायक, प्रतीक शर्मा, दीपांकर कर्मकार, अभिषेक, राजू, शुभम, हर्ष, श्याम बिहारी नायक सहित भारतीय जनता मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0