भारतीय स्टेट बैंक ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Sep 6, 2022 - 11:53

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा गया कार्यालय में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अभय कुमार एवं मुख्य प्रबंधक शशिकांत प्रसाद ने शिक्षकों को शॉल गमला एवं दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक तथा कुमार ने बताया कि जिले में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आगे बेहतर कार्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बधाई दी। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में भोला सिंह ,राजेश राय, अखिलेश सिंह, विवेक कुमार सिन्हा,ममता कुमारी, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित 35 शिक्षक उपस्थित हुए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0