मगध अपराध का यूनिवर्सिटी बन गया, अविलंब अपराधी को किया जाए गिरफ्तार:-जन अधिकार पार्टी

Sep 29, 2022 - 05:12

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अत्रि विधानसभा पहुंचे। जहां बेलारू निवासी विकास कुमार जिसकी निर्मम हत्या कर दी गई आज उसके परिजनों से मिले इनके साथ जाप नेता राजीव कुमार कन्हैया भी थे । श्री यादव ने कहा कि मगध अपराध का यूनिवर्सिटी बन गया है, जिस तरह इस गरीब परिवार के बच्चा को सरकार और माफियाओं के संरक्षण में दिन के उजाले में गोलियां का शिकार बनाया गया ये आक्रोश का विषय है, तुरंत ही उन्होंने गया के पुलिस अधीक्षक से बात कर अविलंब अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की और गरीब परिवार को 100000 रुपया अपने ओर से मदद की और सरकार से 200000 रुपये देने की मांग की और ये भी कहा कि अब ये परिवार की लड़ाई मेरी है जो करना होगा करूंगा इस अवसर पर प्रेम यादव, अविनाश कुमार, मुकेश नारायण, बिनोद कुमार, मरांडी मोनू कुमार, संतोष यादव इत्यादि अनेक लोग थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0