मधुपुर की जनता ने भाजपा का गुरूर तोड़ा : सुबोधकांत सहाय

May 2, 2021 - 05:52
मधुपुर की जनता ने भाजपा का गुरूर तोड़ा : सुबोधकांत सहाय

रांची. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा का गुरूर तोड़ दिया। जनता ने महागठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए झामुमो के उम्मीदवार को विजयी बनाया। श्री सहाय ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। केंद्र की भाजपानीत सरकार महंगाई, बेरोजगारी नियंत्रित करने में विफल है। उपचुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। श्री सहाय ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। जनहित के मुद्दों को तवज्जो दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए हैं। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0