मधुपुर में महागठबंधन की जीत तय : कृष्णानंद झा

धन-बल पर जन-बल पड़ेगा भारी: शशिभूषण राय

Apr 5, 2021 - 11:02
मधुपुर में महागठबंधन की जीत तय : कृष्णानंद झा

रांची। मधुपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मधुपुर से पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रहे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्णानंद झा ने कई इलाकों में चुनावी सभा कर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शशिभूषण राय एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्तागण मौजूद थे। उन्होंने मधुपुर के पाथरोल माँ काली मंदिर क्षेत्र,रानीडीह , रामपुर, करोह टोला एवं अन्य स्थानों में बैठक कर चुनाव प्रचार कर महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।
श्री झा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है। भाजपा को मजदूर , किसान या आम जनता से कुछ लेना देना नहीं रह गया है। भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठे प्रचार के सहारे जनता के बीच जगह बनाने की कोशिश करती है। लेकिन मधुपुर की जनता भाजपा की मंशा भांप चुकी है। जनता राज्य की सरकार से पूर्ण रूप से संतुष्ट है। महागठबंधन के ऊर्जावान प्रत्याशी को जनता भारी मतों से विजयी बना कर विधानसभा भेजेगी।
मौके पर शशिभूषण राय ने कहा कि हफीजुल हसन एक कर्मठ जनप्रिय नेता हैं। मधुपुर के सर्वांगीण विकास का सपना वही साकार कर सकते हैं। वे मधुपुर की जनता के सेवक के रूप में काम करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0