मारवाड़ी पंचायत भवन में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

गयाजी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा मारवाड़ी पंचायत भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लगभग 35 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान अभियान की प्रमुख संतोष धानुका ने रक्तदाताओं को प्रेरित करने एवं शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल,सचिव रिंकी जैन, गुंजन, स्वाति, रश्मि, मल्लिका, पूनम, खुशबू सहित अनेक महिला सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है—एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Aug 9, 2026 - 20:07
मारवाड़ी पंचायत भवन में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0