मिल्खा सिंह के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा : अश्मित सिंह सेठी

Jun 19, 2024 - 07:52
मिल्खा सिंह के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा : अश्मित सिंह सेठी

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री और इंडिया यंग फाउंडेशन के सचिव अश्मित सिंह सेठी ने महाधावक (उड़न सिख) मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया एवं ईश्वर से अरदास की कि वह अपने श्रीचरणों में उन्हें निवास बक्शें।
श्री सेठी ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि मिल्खा सिंह का पूरा जीवन युवाओं के लिए सीख से भरा हुआ है।
जिस तरह देश के बंटवारे के बाद वह अपने परिवार से बिछड़ गए और जब भारत आए तो अन्य कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वह फौज में भर्ती हुए। उसके बाद किस तरह उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में रौशन किया, यह शायद ही किसी से छुपा हुआ है।
मिल्खा सिंह के जीवन के बारे में मशहूर कलाकार फरहान अख्तर ने उनके बायोपिक भाग मिल्खा भाग में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया। जिससे कि उस फिल्म ने मिल्खा सिंह को जन-जन के दिलों से जोड़ने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जीवन का इतना सुनहरा कालखंड तय करने के बाद मिल्खा सिंह को पाकिस्तान ने भी द फ्लाइंग सिख के नाम से नवाजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0