राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई
आरक्षण के प्रावधानों को लागू करे राज्य सरकार: राजेश कुमार गुप्ता
रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय हरमू में शनिवार को आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। उनके चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज की तरह राज्य के हेमंत सरकार भी पिछड़े समाज को उनका हक देकर ओबीसी समाज के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराएं।
श्री गुप्ता ने कहा कि कोल्हापुर स्टेट के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने 1902ई पहली बार पिछड़े समाज को अपने रियासत में 50 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत किया था। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लिए छात्रावास, स्कूल, वजीफा आदि की समुचित व्यवस्था की थी। अनुसूचित जातियों में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को भी दूर करने का काम किया था।
उसी तरह हेमंत सरकार से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा मांग करता है कि पिछड़े जमात को उनकी जनसंख्या अनुपात में 52 परसेंट आरक्षण देकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में पिछड़ों के मसीहा के रूप में हो।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पुनः मांग करता है कि राज्य में लगभग 3.30 लाख सरकारी नौकरियों की नियुक्ति की कवायद हो रही है। इसकी विज्ञापन निकलने से पहले ओबीसी समुदाय का आरक्षण 52% लागू की जाए।
ज्ञात हो कि राज्य में विभिन्न समुदायों को जनसंख्या अनुपात में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जनजाति को 26% अनुसूचित जाति को 10% और अगड़ी जातियों को 10% आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जबकि 52% आबादी वाले ओबीसी को 14 परसेंट ही दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय का भी हक बनता है कि उनको जनसंख्या अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हो।
इस अवसर पर युवा नेता विष्णु सोनी, महादेव शर्मा, डॉ दिलीप सोनी, मनोज कुमार महतो, मनोज राम, संदीप कुमार महतो, नसीम अंसारी, संदीप कुमार महतो अंकित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।



admin@admin.com



