रेलवे गुमटी के समीप से मोटरसाइकिल की चोरी

Apr 4, 2021 - 09:42
रेलवे गुमटी के समीप से मोटरसाइकिल की चोरी

बख्तियारपुर। रेलवे गुमटी के समीप स्थित विशाल बुक सेंटर के सामने से शनिवार को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में मोटरसाइकिल के आॅनर करनौती ग्राम निवासी राहुल कुमार ने बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। राहुल ने बताया कि शनिवार को रेलवे गुमटी स्थित विशाल बुक सेंटर के समीप मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर-
01 डीजी-7946) लगाकर वे सैलून में बाल कटवाने गए। थोड़ी देर के बाद सैलून से बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल वहां नहीं है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद राहुल कुमार ने इससे संबंधित लिखित सूचना बख्तियारपुर थाने में दर्ज कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0