लाल कालीनाथ शाहदेव के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने किया शोक व्यक्त

Apr 20, 2021 - 05:53
लाल कालीनाथ शाहदेव के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने किया शोक व्यक्त

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता व समाजसेवी लाल कालीनाथ शाहदेव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व.शाहदेव उनके राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर के साथी रहे। अकस्मात उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। पार्टी के एक वफादार कार्यकर्ता और कर्मठ समाजसेवी के रूप में कालीनाथ शाहदेव की यादें हमेशा साथ रहेगी। श्री सहाय ने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने स्व.शाहदेव की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0