लॉक डाउन में कम्पनियों द्वारा अपने कर्मियों को अनदेखा करना दुर्भाग्यपूर्ण- राजेश कच्छप

स्थानीय विधायक ने अरविंद टेक्सटाइल में कार्यरत बच्चियों को राशन उपलब्ध कराया

लॉक डाउन में कम्पनियों द्वारा अपने कर्मियों को अनदेखा करना दुर्भाग्यपूर्ण- राजेश कच्छप

नामकुम : वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुकी कोविड-19 (कोरोना वायरस) के कारण विश्वभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोरोना की वैश्विक महामारी में फिल्मस्टार,बिजनेसमैन,समाजसेवी,इत्यादि लोग गरीब, असहाय व दिव्यांगों के मदद कर रहे है। लेकिन नामकुम प्रखंड के रामपुर बाज़ार स्थित एक आवास में अरविंद टेक्सटाइल में कार्यरत बच्चियां रहती है। वैश्विक महामारी के इस बुरे वक्त में जहां पूरे देश भर में लोग, मजदूर वर्ग परेशान है उसी में नामी गिरामी कंपनी अरविंद टेक्सटाइल (रामपुर) अपने ही कर्मियों की सुधि नहीं ले रहा है।


ज्ञात हो 10 से 15 दिनों पहले इसी कंपनी के कर्मियों को शालगी गार्डेन रेस्टोरेंट में भोजन कराया जा रहा था। खिजरी विधानसभा के वर्तमान विधायक राजेश कच्छप द्वारा इस मामले में प्रकाश डालने पर टेक्सटाइल पर दबाव बना कर कंपनी द्वारा कर्मियों के लिए व्यवस्था कराया गया था, मगर 10 दिन बाद फिर से कंपनी द्वारा अपने कर्मियों के प्रति अनदेखा किया जा रहा है। आपदा की इस घड़ी में स्थानीय विधायक राजेश कच्छप द्वारा रामपुर बाज़ार स्थित एक आवास में अरविंद टेक्सटाइल में कार्यरत बच्चियों को राशन उपलब्ध कराया गया,तथा वहां पहुंचकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आपको बता दे की बच्चियों ने स्थानीय विधायक को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी