शेरघाटी कोर्ट में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली

बिहार के गया जिले के शेरघाटी कोर्ट में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा

Jul 24, 2024 - 18:40
शेरघाटी कोर्ट में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली

गया। बिहार के गया जिले के शेरघाटी कोर्ट में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा।अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, शेरघाटी स्थित कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना हुई है। दरअसल, गोली चलने की घटना में पेशी को लाए गए एक बंदी और एक पुलिस कर्मी के घायल हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार शेरघाटी कोर्ट परिसर में बंदी फोटू खान को पेशी के लिए लाया गया था। शेरघाटी कोर्ट परिसर में घात लगाए अपराधियों ने फोटू खान को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दिया। अचानक गोलीबारी से मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इससे पहले की पुलिस कार्रवाई करती अपराधियों ने फोटू खान और एक पुलिसकर्मी को गोली मार दिया। गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं। हालांकि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही हैै। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस घटना के बाद कुछ अपराधियों को हिरासत में लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0