समाहरणालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर में उपायुक्त छवि रंजन ने किया रक्तदान

Apr 5, 2021 - 11:18
समाहरणालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर में उपायुक्त छवि रंजन ने किया रक्तदान

रांची। सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर में आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर में रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने रक्तदान किया।
शिविर में रक्तदान करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है। रक्त का एक बूंद किसी की भी जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। उन्होंने दो दिवसीय रक्तदान शिविर में रांचीवासियों से रक्तदान करने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि रांचीवासी इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की शारीरिक कमजोरी नहीं होती। यह पूरी तरह से मिथक है, मानव जीवन बचाने में रांचीवासी सहयोग करें।
समाहरणालय परिसर ब्लॉक ए में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की पहल पर सदर अस्पताल और झारखंड राज्य कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।
रक्तदान शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान किया। कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने सबसे पहले शिविर में रक्तदान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0