सामाजिक युवा मंच ने कांके प्रखंड के बीडीओ का किया अभिनंदन

Jun 5, 2024 - 05:16
 0
सामाजिक युवा मंच ने कांके प्रखंड के बीडीओ का किया अभिनंदन

रांची। सामाजिक युवा मंच के संस्थापक मो.अमन अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कांके प्रखंड के नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी को पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंच के सदस्यगण हमेशा प्रशासन को सहयोग करने को तत्पर रहेंगे।
मंच के अध्यक्ष मो. हुसैन अंसारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सामाजिक युवा मंच मिलते रहेंगे और समस्याओं से अवगत कराते रहेंगे।
वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान हाशमी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए संगठन सदैव साथ खड़ा रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0