सोनारी वीरांगना इकाई का पुनर्गठन

मिनी सिंह पुनः अध्यक्ष, प्रतिमा, रीना उपाध्यक्ष और नीलम सिंह महासचिव चुनी गई

Jul 10, 2021 - 09:54
सोनारी वीरांगना इकाई का पुनर्गठन

रांची/जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की सोनारी मंडल इकाई का विस्तार शनिवार को सोनारी, कार्मेल स्कूल रोड स्थित “मीरा निवास” में सर्वसम्मति से किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह उपस्थित थीं।

सभा की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम की जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह ने की। निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रदेश वीरांगना की कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह उपस्थित थीं। आयोजन में सोनारी मंडल की वीरांगना सद्स्यों के बीच सभी पदों पर आम सहमति से चुनाव किया गया।

सर्वसम्मति से निर्वाचित सोनारी मंडल वीरांगना की टीम का विवरण इस प्रकार है

  • ज्ञानती सिंह, संरक्षक
  • मिनी सिंह, अध्यक्ष
  • नीलम सिंह, महासचिव
  • प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष
  • एडवोकेट रीना सिंह, उपाध्यक्ष
  • सुनीता सिंह, सचिव
  • सबिता सिंह, संगठन सचिव
  • सरोज सिंह, जनसंपर्क सचिव

मुख्य अतिथि और वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए यह विश्वास प्रकट किया की मिनी सिंह के नेतृत्व में सोनारी मंडल नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।

आयोजन में मुख्य रूप से भारती सिंह, नीलम सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, सुनंदा सिंह, दीपा सिंह, मिनी सिंह, प्रतिमा सिंह, मंजू सिंह, पूर्णिमा सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंह, सीमा सिंह और नीलम सिंह, रीना सिंह शीला सिंह, ज्ञानती सिंह, अर्चना सिंह, रश्मि सिंह और खुशबू सिंह उपस्थित थे। उक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0