आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू – कांग्रेस

Nov 14, 2021 - 11:02
आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू – कांग्रेस

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतरत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की १३२ वीं जयंती स्थानीय गया नगर निगम प्रांगण जवाहर टाऊन हॉल के समक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा के पास मनाई गई। सर्वप्रथम इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, मदीना खातून, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुंदन कुमार, सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, विनोद बनारसी, अशरफ इमाम, फिरोज रजा, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में लगभग दस वर्ष जेल में रहें, तथा आजादी के बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत में हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, शिक्षा, स्वस्थ, एवं चौमुखी विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में सत्तासीन मोदी सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा नेहरू, गांधी परिवार के माथे फोड़ने एवम् देश की महान जनता को गुमराह करने में मशगूल है। वक्ताओं ने कहा कि भारत में सर्वधर्म समभाव, सर्वहारा समाज, सेकुलरिज्म, के माशीहा के रूप में आजीवन आवाज बुलंद करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू समाज के हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय नेता थे। बिहार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से गया रेलवे जंक्शन परिसर के पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0