इंसान के एक खोपड़ी मिलने से सनसनी

खोपड़ी को दफ़न किए गए क़ब्र से सम्भवतः कुत्ता या सियार ने निकाला होगा।

इंसान के एक खोपड़ी मिलने से सनसनी

धनबाद :

जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाटांड वाटर रिजर्वर के समीप इंसान के एक खोपड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है । क्षेत्र में मानव खोपड़ी मिलने की सूचना पाते ही तेतुलमारी पुलिस व सैकड़ो ग्रामीण की हुजूम जुटने लगी। लोग कई तरह की बाते करने लगे। शायद किसी की दफन शव के खोपड़ी को सम्भवतः कुत्ता या सियार ने निकाला होगा। आसपास के कई इलाकों में किसी की गुमशूदगी या हत्या की संभावना नही दिखती है। फिर भी इंसान की खोपडी उक्त स्थल पर कैसे आया? यह अनुशंधान का विषय है।धनबाद पुलिस जाँच कर रही है।