इनरव्हील क्लब ऑफ ओजस्वी द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव ने खूब रंग जमाया

Oct 4, 2022 - 05:24

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। शहर के वाइट हाउस के समीप नवरात्र के शुभ अवसर पर जुंबा फिटनेस सेंटर में इनरव्हील क्लब ऑफ गया ओजस्वी द्वारा देर शाम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के पश्चात माँ भगवती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। तत्पश्चात माँ की आरती के बाद जो लोगों का नृत्य आरंभ हुआ। जिसमें इनरव्हील क्लब ऑफ ओजस्वी के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सदस्यों ने खेल,डांस, मस्ती, म्यूजिक का आनंद उठाया।मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ ओजस्वी की एडिटर प्रिया डालमिया ने बताया कि डांडिया का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव पैदा करना है। उन्होंने ने बताया की गरबा और डांडिया जैसे लोक नृत्य से मां दुर्गा प्रसन्न होती है, यूं तो डांडिया और गरबा गुजरात में ज्यादा लोकप्रिय है परंतु आज के परिवेश में क्लब सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर गरबा नृत्य कर मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर पीपी तृप्ति गुप्ता, अध्यक्ष गरिमा भदानी, एडिटर प्रिया डालमिया, सेक्रेटरी रिद्धि , नूपुर जैन, वार्ता जैन, कोनिका, अनीता दत्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0