कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़े का किया वितरण:-अनिल स्वामी

Jan 16, 2022 - 06:02
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़े का किया वितरण:-अनिल स्वामी

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी के सौजन्य से ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद, गरीब, लाचार लोगों के बीच गांवों में कंबल का वितरण किया गया। जिसमें करमचक मोङ, करमचक बिगहा, लंका जलालपुर तीन गाँव मे करीब पांच सौ लोगो को कंबल विवरण किया गया। गरीब असहाय लोग बड़े ही धैर्य से फेस माक्स पहनकर कंबल के लिए प्रतीक्षा करते दिखे। कबंल मिलने के बाद लोग प्रसन्न दिख रहे थे। इस मौके पर अनिल स्वामी ने बताया कि ठंड के बढ़ते देखते हुए हमने जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर कंबल व गर्म कपड़े का वितरण किया है, जिससे जरूरतमंद लोगों को ठंड में राहत मिल सके, उन्होंने बताया कि गरीब व असहाय को सहायत करना है हमारा परम धर्म है। और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। बता दें कि अनिल स्वामी के द्वारा अभी तक कई गांव में जाकर स्वंय हजारों की संख्या में कंबल का वितरण किए हैं और अभी भी ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करने कार्य जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0