कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा के गुरुनानक सेवक जत्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Dec 6, 2020 - 10:58
 31
कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा के गुरुनानक सेवक जत्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

रांची। गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरुनानक सेवक जत्था ने रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। जत्था के सदस्यों ने रात 11 बजे से देर रात 2.30 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ठंड से सिकुड़कर सो रहे जरूरतमंद लोगों के ऊपर स्वयं कंबल ओढ़ाया। साथ ही अन्य को उनके हांथों में सौंपा। सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था पिछले 15 सालों से हर वर्ष कंबल दान कर गरीबों की सेवा कर रहा है। इसके अलावा हर पंद्रह दिनों में विभिन्न अनाथ आश्रमों में जाकर उनकी पसंद का खाना खिलाने की सेवा भी जारी है।
सेवा कार्यक्रम में सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,पीयूष मिढ़ा,इनिष काठपाल,तुषार मिढ़ा,जीत सिंह,गीत सचदेवा, अनमोल सिंह,तनय काठपाल,कशिश नागपाल,विशेष काठपाल,जयंत सरदाना,किशोर मदान,जयंत मुंजाल एवं यश घई शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0