केंद्र सरकार कर रही है सत्ता का दुरुपयोग : शशि भूषण राय

Jul 27, 2020 - 07:48
केंद्र सरकार कर रही है सत्ता का दुरुपयोग : शशि भूषण राय


रांची। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महासचिव शशि भूषण राय ने राजस्थान में हो रहे मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। राज्यों की चुनी हुई गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी गोवा, मणिपुर, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में संवैधानिक संस्थाओं का भाजपा द्वारा दुरुपयोग देखा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत अपनी सुदृढ़ और सुव्यवस्थित लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है। जहां केंद्र से लेकर ग्रामीण स्तर तक लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के प्रतिनिधि काम करते हैं। लेकिन सत्ता मद में चूर भाजपा के नेतागण यह भूल गए हैं कि विपक्ष भी जनता की आवाज होती है और लोकतंत्र में उसके लिए भी जगह है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बन पाती है वे वहां पर राज्य सरकार को सुचारू तरीके से नहीं चलने देते। आज केंद्र सरकार की प्राथमिकता, रोजगार और कोरोना से लड़ाई होनी चाहिए, लेकिन भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्तागण , लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का विरोध जारी रखेंगे एवं कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0