क्वारंटाइन सेंटर में युवती को हुआ प्यार , दोनों शादी के लिए तैयार,मामला पहुंचा थाना…

क्वारंटाइन सेंटर से विदाई के बाद युवक अपने घर व महिला अपने पति संग अपने घर चली गई लेकिन युवक से प्यार के बीच महिला व उसके पति में विवाद घर जाकर विवाद हो गया,तब जाकर महिला बेरमो थाना आ पहुंची।

Jul 14, 2020 - 05:15
क्वारंटाइन सेंटर में युवती को हुआ प्यार , दोनों शादी के लिए तैयार,मामला पहुंचा थाना…

बोकारो
कोरोना काल में अजब-गजब घटनाएं सामने आ रही हैं।फुसरो स्थित बेरमो थाना के सामने बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर में 19 वर्षीय युवक को एक बच्चे की मां दिल दे बैठी।घर जाने के बाद महिला का अपने पति से विवाद हो गया।अब ऐसे में महिला न इधर की रही और न उधर की।महिला बेरमो महिला थाना पहुंची और युवक से शादी करने की मांग रखी।
मिली जानकारी के अनुसार,गुजरात के गांधीनगर ओपी क्षेत्र के जरीडीह बाजार निवासी महिला व उसके पति लौटे थे,जो फुसरो में बीते 19 जून को क्वारंटाइन कर लिए गए।वहीं बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो शांतिनगर का निवासी युवक मुंबई से लौटा था,जो बीते 18 जून को उसी सेंटर में क्वारंटाइन कर लिया गया।इस बीच में दोनों में प्यार हो गया और नंबर आदान-प्रदान करने के बाद मोबाइल से भी बातचीत शुरू हो गयी।इसके बाद दोनों और निकट आए।क्वारंटाइन सेंटर से विदाई के बाद युवक अपने घर व महिला अपने पति संग अपने घर चली गई लेकिन युवक से प्यार के बीच महिला व उसके पति में विवाद घर जाकर विवाद हो गया,तब जाकर महिला बेरमो थाना आ पहुंची व उस युवक से शादी की बात रखी।इस स्थिति में युवक भी महिला से शादी को राजी हो गया,हालांकि उसके घर वाले राजी नहीं हैं।बेरमो महिला थाना पुलिस मामले को सुलझाने में लगी थी क्योंकि महिला व उसके पति में तलाक नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0