ख्याति द बुटिक कैलेंडर लाॅन्च, राष्ट्रीय धरोहरों को सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी : आदित्य विक्रम जायसवाल

Dec 11, 2020 - 05:06
 91
ख्याति द बुटिक कैलेंडर लाॅन्च, राष्ट्रीय धरोहरों को सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी : आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची। शहर में ख्याति द बुटिक कैलेंडर का लाॅन्च किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रातु महाराजा की पुत्री राजमाता माधुरी मंजरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राय बहादुर ठाकुर साहब के प्रपौत्र एवं झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित हुए।
कैलेंडर लाॅन्च के दौरान प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय विरासत देश व राज्य की पहचान है। इसे संजोकर रखना चाहिए। पुरानी एवं महत्वपूर्ण संस्कृति, धरोहर, एवं अतीत की चीजों पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। इस उद्देश्य के साथ धरोहरों को सुरक्षित रखना चाहिए।
इस मौके पर रातु महाराजा की सुपुत्री राजमाता माधुरी मंजरी देवी ने कहा कि पुरानी ऐतिहासिक चीजों को संजोकर रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को याद दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ऐतिहासिक चीजों का ज्ञान रखना चाहिए।
इस मौके पर ख्याति मुंजाल, पायल सेठी,हिना कौसर खान, संदीप मुंजाल ,सरवर खान ,डॉ सुयश सिंहा, कोमल कृति, निशा मिश्रा, आयुष अग्रवाल, राजीव चौरसिया, गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0