गया नगर निगम बिहार में नंबर 1 रैंकिंग आने पर दी बधाई
अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में गया नगर निगम बिहार में नंबर वन रैंकिंग पर 234 वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह उर्फ टुनू सिंह ने मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले साल भारत में टॉप 10 रैंकिंग के लिए कोशिश करें हम लोगों की शुभकामना आप सभी के साथ है। उन्होंने खासकर गया शहर वासियों से भी अपील की की स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आप लोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए आप लोगों को भी तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और साथ ही अपील करता हूं कि यत्र तत्र कूड़ा कचरा ना फेंके कूड़ा को कूड़ेदान में ही डालें इससे अपना शहर साफ स्वच्छ और सुंदर दिखेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











