गया एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के हैंड बैगेज से दो GPS ट्रैकर बरामद, पुलिस को सौंपा गया

गया एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के हैंड बैगेज से दो GPS ट्रैकर बरामद, पुलिस को सौंपा गया

Jan 19, 2026 - 06:25
गया एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के हैंड बैगेज से दो GPS ट्रैकर बरामद, पुलिस को सौंपा गया

गयाजी। गया एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के हैंड बैगेज से दो GPS ट्रैकर बरामद किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 12:45 बजे चिली के नागरिक श्री Wesley Andrés Farfán Watters (पासपोर्ट संख्या P22112445) थाई एयरवेज की उड़ान संख्या TG-328 (STD 13:40 बजे) से गया से बैंकॉक की यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान SHA पर PESC जांच हेतु पहुंचे थे। स्क्रीनिंग के दौरान तैनात स्क्रीनर SI/Exe राजू कुमार ने X-BIS मशीन पर बैगेज में संदिग्ध छवि देखी। इसके बाद बैगेज को भौतिक जांच के लिए अलग किया गया, जहां जांच में दो (02) Garmin GPS ट्रैकर बरामद हुए। यात्री से GPS ट्रैकर ले जाने संबंधी वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध प्राधिकरण नहीं दिखा सका। इसके बाद AVSEC Order 11/2024 (दिनांक 30.10.2024) के परिशिष्ट के प्रावधानों के तहत यात्री को बरामद GPS ट्रैकर सहित आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए मगध मेडिकल थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0