गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में बुधवार 12 अगस्त 2026 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की ओर से एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं Patron संरक्षक डॉ. सीमा पटेल की अनुमति एवं मार्गदर्शन में तथा I आईक्यूएसी के तत्वावधान में कराया गया। मनोविज्ञान विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं हेड प्रीति शेखर के संयोजन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस वर्ष कार्यक्रम का विषय डिफरेंट कनटेक्स्ट्स, कॉमन, एसपिइरेशन्स: एमपॉवरिंग इंडियाज यूथ फॉर विकसित भारत@ 2047 रखा गया था। इसका हिंदी विषय था— “विभिन्न संदर्भ, साझा आकांक्षाएँ: विकसित भारत @ 2047 के लिए भारत के युवाओं को सशक्त बनाना।”
प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी विभागों की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने-अपने विचारों को निबंध के माध्यम से सामने रखा और बताया कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में छात्राओं का काफी उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के लिए 600 से 800 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई थी और इसके लिए एक घंटे का समय दिया गया। छात्राओं को निबंध हिंदी या अंग्रेजी में लिखने की अनुमति दी गई थी। प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों के लिए भाग लेने का अवसर रखा गया था।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग से डॉ सुनीता कुमारी तथा डॉ सुरबाला कृष्णा शामिल रहीं। वहीं अंग्रेजी विभाग से डॉ अफ्शां नाहिद तथा डॉ शबाना परवीन हुसैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन सचिवों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन सचिव के रूप में डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सीता तथा डॉ शुचि सिन्हा ने जिम्मेदारी संभाली।
कार्यक्रम का आयोजन सावित्री महाजन सभागार में दोपहर 1:00 बजे किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर देना तथा उन्हें देश के भविष्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में युवाओं को "एमपॉवरिंग यूथ, शेपिंग टूमॉरो" यानी “युवाओं को सशक्त बनाना, भविष्य को आकार देना” का संदेश दिया गया। छात्राओं ने भी अपने विचारों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी पर जोर दिया।
उक्त कार्यक्रम में आकांक्षा कुमारी, एमडी यशफा, अखोरी रागनी, सुमन कुमारी, अखोरी स्मृति, रजनी कुमारी, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, काजल कुमारी, मानवी नंदन, साधना प्रिया, शैली पाठक, मानसी कुमारी, नरगिस खातून, आशिया परवीन, शबनम परवीन, श्वेता कुमारी, दीपशिखा मिश्रा इत्यादि छात्राओं ने हिस्सा लिया l