छठा ‘महान गुरमत समागम’ 10 एवं 11 अप्रैल को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में होगा आयोजित

रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजन

Mar 2, 2021 - 06:12
छठा ‘महान गुरमत समागम’ 10 एवं 11 अप्रैल को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में होगा आयोजित

रांची। गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा छठा ‘महान गुरमत समागम’ 10 एवं 11 अप्रैल को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाएगा.समागम को लेकर सेवक जत्था द्वारा आज मंगलवार को गुरुद्वारा कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई.सूरज झंडई की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा पिछले पांच सालों से वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर कीर्तन समागम आयोजित किया जा रहा है. यह जत्था द्वारा आयोजित छठा कीर्तन समागम है।
इस उपलक्ष्य में 10 अप्रैल,शनिवार को रात 8 बजे से 11.30 बजे तक एवं 11 अप्रैल,रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई साहिब भाई जसविंदर सिंह जी (जगाधरी वाले) विशेष रूप से पधार कर कथा एवं कीर्तन से साध संगत को निहाल करेंगे.इसके अलावा स्त्री सत्संग सभा एवं स्थानीय रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा शबद गायन होगा और ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी कथावाचन करेंगे. दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.
इस पावन अवसर पर 11 अप्रैल,रविवार को जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा.
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने कॉलोनी समेत शहर के तमाम सिख श्रद्धालुओं से इन दोनों दीवानों में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आह्वान किया है एवं अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है, ताकि शहर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी की समस्या का निदान हो और जरूरतमंदों को रक्त की अनुपलब्धता का सामना ना करना पड़े.
बैठक में सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,पीयूष मिढ़ा,विशेष कठपाल,जीत सिंह,गीत सचदेवा,करण अरोड़ा एवं जयंत मुंजाल समेत अन्य मौजूद थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0