जिप पद के लिए आशा देवी ने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया

Sep 7, 2021 - 12:13
जिप पद के लिए आशा देवी ने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। आगामी 24 सितंबर को जिले के बेलागंज प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन के पूर्व मंगलवार को क्षेत्र संख्या 6 से समाजसेवी आशा देवी ने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। प्रत्याशी आशा देवी मेन गांव की रहने वाली है। नामांकन के लिए अपने समर्थक विकास कुमार त्रिपाठी, टुनटुन कुमार,ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व पंचायत सदस्य सीमा देवी, नीलम देवी, पवन कुमार शर्मा,सोनू शर्मा सहित अन्य के साथ पहुंची थी। नामांकन के बाद उनके समर्थकों ने फूलों का हार बना कर स्वागत करते उनके प्रति जीत की आस्था जताई। प्रत्याशी आशा देवी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0