जुझारू जननेता जोरावर राम का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

May 5, 2021 - 05:27
जुझारू जननेता जोरावर राम का निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय


रांची.पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पलामू के पूर्व सांसद व अविभाजित बिहार में मंत्री रहे जोरावर राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है. श्री सहाय ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्व. राम एक जुझारू और संघर्षशील समाजवादी विचारधारा के पक्षधर राजनेता थे. पलामू प्रमंडल की जनसमस्याओं को लेकर सदैव संघर्षरत रहने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी. उन्होंने पलामू प्रमंडल के उत्तरी कोयल परियोजना (मंडल) बराज, कनहर नदी पर बराज बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था. सांसद के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय है. श्री सहाय ने स्व. जोरावर राम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0